रलाम से गुजर रही 17606 काचीगुड़ा–भगत की कोठी एक्सप्रेस में एक दुखद घटना सामने आई। ट्रेन में यात्रा कर रही उषा चौहान, जो अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान की पत्नी थीं, की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है।
जावरा स्टेशन पर तोड़ा गया वॉशरूम का दरवाजा
घटना का पता तब चला जब ट्रेन जावरा स्टेशन पहुंची। जानकारी के मुताबिक उषा चौहान ट्रेन के वॉशरूम में गई थीं, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आईं। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों और पुलिस ने वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
अलग-अलग कोच में कर रहे थे यात्रा
बताया जा रहा है कि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान अपनी पत्नी के साथ जोधपुर से निंबाहेड़ा जा रहे थे। दोनों अलग-अलग कोच में यात्रा कर रहे थे। जब निंबाहेड़ा स्टेशन आने पर उषा चौहान नहीं उतरीं तो जज को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने रेलवे पुलिस को सूचना दी।
रेलवे पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक तौर पर साइलेंट हार्ट अटैक से मौत की संभावना जताई जा रही है, हालांकि मामले में आगे की जांच जारी है।
शव लेकर पैतृक गांव के लिए रवाना
कार्रवाई के बाद परिजन शव को लेकर अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए। इस घटना से ट्रेन में मौजूद यात्रियों और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Comments
Leave a Reply