गुना मध्यप्रदेश | मनोहर प्रजापति
हवाला कांड में एसपी अंकित सोनी को हटाया, सीनियर अफसरों को नहीं बताने एवं कार्यवाही नहीं करने को लेकर सीएम के निर्देश से गृह विभाग ने की कार्यवाही , IPS हितिका वसल को सौंपी जिले की कमान,सिंधिया ने कुछ दिन पहले ही की थी SP की तारीफ।
गुना में हुए हवाला कांड को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह विभाग ने SP अंकित सोनी को गुना पुलिस अधीक्षक से हटाकर PHQ कर दिया गया है वही गुना जिले की कमान हितिका वसल को सौंपी गई है यह कार्यवाही गुजरात के एक व्यापारी की कार से चेकिंग के समय एक करोड़ रुपए पकड़ने के बाद 20 लाख लेकर छोड़ने के मामले में यह कार्यवाही की है वही एक हफ्ते पहले गुना दौरे पर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने SP अंकित सोनी की तारीफ की थी। सूत्रों के अनुसार हवाला कांड की सूचना SP अंकित सोनी को होने के बाद भी उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं बताया ,न कोई कार्यवाही की जिसके चलते उन्हें गुना पुलिस अधीक्षक से हटाया,वही मामले की विभागीय जांच शिवपुरी के करेरा एसडीओपी को सौंपी गई।
हवाला कांड मामले को घटना 19 मार्च रात 10 बजे रूठियाई चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गुजरात के एक जीरा व्यापारी की स्कॉर्पियो कार में 1 करोड़ रुपए पाए गए थे जिसको रूठियाई चौकी प्रभारी ,थाना प्रभारी एवं दो अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा 20 लाख रुपए लेकर छोड़ दिया गया था वही अगले दिन गुजरात के एक IPS अधिकारी का फोन कॉल आता है और 20 लाख रुपए वापिस कर दिए जाते है इस मामले में IG ग्वालियर अरविंद सक्सेना के निर्देश पर DIG अमित सांघी गुना पहुंचते है और थाना प्रभारी सहित तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया जाता है इन चारों की कॉल डिटेल्स भी निकलवाई जा रही है
कही न कही SP अंकित सोनी को हटाने की वजह सीधे तौर पर नजर नहीं आती है कि एसपी अंकित सोनी की सीधे तौर पर लेनदेन में भूमिका रही हो । SP को हटाने का कारण अंकित सोनी पुलिस अधीक्षक को 20 मार्च को पता चल गया था तो उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं दी ,इसे बड़ी लापरवाही माना एवं अगर थाना स्तर के अधिकारियों द्वारा किए गए कृत्य की जानकारी लगने के बाद भी एसपी ने अपने स्तर पर कार्यवाही नहीं की ।
वही पूरा मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे उन्होंने गुना के पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए ,वही सीएम ने कहा तलाशी में मिली नगदी के मामले में एसपी की भूमिका ठीक नहीं पाई गई इसलिए यह कदम उठाया, वही सीएम ने कहा प्रशासन में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी,वही जिम्मेदारी तय की जाएगी एवं दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी
Comments
Leave a Reply