मध्य प्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-28 के लिए बीएड और डीएलएड पाठ्यक्रमों के नियमों में बड़े बदलावों की घोषणा की है। इस फैसले से सीधे ग्रेजुएशन के बाद बीएड करने का सपना देख रहे हजारों छात्रों को झटका लगा है।
नए नियम क्या हैं?
-
अनिवार्य शर्त: अब दो वर्षीय बीएड कोर्स में केवल वही छात्र आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने ग्रेजुएशन के साथ-साथ डीएलएड (D.El.Ed), बीटीआई या कोई अन्य मान्यता प्राप्त टीचिंग सर्टिफिकेट कोर्स पूरा किया हो।
-
NCTE की गाइडलाइन: विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की नई शर्तों के कारण यह बदलाव किया गया है।
-
योग्यता: सामान्य वर्ग के लिए स्नातक में 50% और इंजीनियरिंग छात्रों के लिए 55% अंक अनिवार्य हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां और शुल्क:
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 5 मई 2026
-
प्रवेश परीक्षा: 6 जून 2026
-
फीस: बीएड के लिए लगभग ₹30,000 और डीएलएड के लिए ₹19,200।
Comments
Leave a Reply