प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी तारीखों की घोषणा
चुनाव आयोग आज शाम विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करने वाला है। इसके लिए आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की जाएगी।
इन सभी राज्यों में एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और चुनाव आयोग चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ था। आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम को स्पष्ट कर दिया जाएगा।
कम चरणों में चुनाव कराने की तैयारी
खास बात यह है कि इस बार चुनाव आयोग कोशिश कर रहा है कि इन राज्यों में चुनाव कम चरणों में कराए जाएं। पिछले विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान हुआ था, जबकि असम में तीन चरणों में चुनाव कराया गया था।
सक्रिय हो जाएंगी राजनीतिक पार्टियां
तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी राजनीतिक दल पूरी तरह चुनावी मोड में आ जाएंगे। पार्टियां रैलियों और चुनावी कार्यक्रमों की तैयारियां तेज कर देंगी। इन राज्यों में अभी से ही चुनावी माहौल नजर आने लगा है।
Comments
Leave a Reply