Sunday, 20 September 2026
Swaraj Express
person
मध्य प्रदेश

आरोन में बेखौफ बदमाश: बंधक बनाकर लाखों का माल समेट ले गए चोर

आरोन थाना क्षेत्र के पनवाड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम बरोद में देर रात चोरों ने सुनसान खेत में बने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार घटना करीब रात 2 बजे की बताई जा रही है, जब बदमाशों ने घर में घुसकर लोगों को बंधक बना लिया और नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और फिंगर प्रिंट टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही आरोन पुलिस फिंगर प्रिंट स्पेशलिस्ट टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी पूछताछ शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

जल्द गिरफ्तारी का दावा
आरोन थाना प्रभारी पंकज कुशवाह ने बताया कि चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
0
0
0

Comments

Leave a Reply