Monday, 01 June 2026
Swaraj Express
person
ऑटो

RAS टॉपर से रिश्वत केस तक: SDM काजल मीणा की गिरफ्तारी ने मचाई हलचल 60 हजार रिश्वत मामले में गिरफ्तारी

राजस्थान के करौली जिले के नादौती उपखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में उनके रीडर दिनेश सैनी और यूडीसी प्रवीण धाकड़ को भी हिरासत में लिया गया।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से करीब 4 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी भी बरामद हुई, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

जमीन मामले में मांगी गई थी रिश्वत

ACB के अनुसार, एक परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी जमीन की फाइनल डिक्री (तकसीम) जारी करने के बदले रिश्वत मांगी जा रही है।
शुरुआत में एक लाख रुपये की मांग की गई, जिसे बाद में 50 हजार रुपये पर तय किया गया। जांच में सामने आया कि रीडर ने 50 हजार रुपये SDM के लिए और 10 हजार रुपये अपने लिए मांगे थे।

ऑफिस में ही बिछाया गया ट्रैप

शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने जाल बिछाया। परिवादी को नादौती स्थित SDM कार्यालय बुलाया गया।
जैसे ही 60 हजार रुपये दिए गए, पहले से मौजूद टीम ने तीनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि रीडर ने पैसे लेकर यूडीसी को सौंप दिए थे।

4 लाख की संदिग्ध नकदी ने बढ़ाए सवाल

कार्रवाई के दौरान प्रवीण धाकड़ के बैग से 60 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ 4 लाख रुपये की अतिरिक्त नकदी भी बरामद हुई।
ACB अब इस रकम के स्रोत और इसके इस्तेमाल की गहन जांच कर रही है।

दूसरी पोस्टिंग में ही विवाद

काजल मीणा की यह बतौर SDM दूसरी पोस्टिंग थी। उन्होंने 30 अक्टूबर 2025 को नादौती में पदभार संभाला था।
इससे पहले वे प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा में तैनात थीं। गृह क्षेत्र के पास पोस्टिंग होने के कारण भी वे चर्चा में थीं।

IIT से पढ़ाई, RAS में टॉप

काजल मीणा का शैक्षणिक और करियर रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है।
उन्होंने IIT मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया और 2024 बैच की RAS अधिकारी बनीं।
RAS बनने से पहले वे EPFO में अधिकारी और दिल्ली में दूरसंचार विभाग में ASO पद पर कार्य कर चुकी थीं।
उन्होंने ST वर्ग में रैंक 1 और जनरल मेरिट में 135वां स्थान हासिल किया था।

बड़ा सवाल: सिस्टम पर फिर उठे सवाल

Share
0
0
0

Comments

Leave a Reply