मध्यप्रदेश के गुना जिले में बड़ा हवाला कांड सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 19 मार्च को रूठियाई चौकी क्षेत्र में एबी रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक कार को रोका गया, जिसमें करीब 1 करोड़ रुपये नकद मिलने की बात सामने आई। यह रकम गुजरात के एक जीरा व्यापारी की बताई जा रही है।
20 लाख लेकर छोड़ने का आरोप, मामला हुआ उजागर
सूत्रों के अनुसार, इतनी बड़ी रकम मिलने के बावजूद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने के बजाय 20 लाख रुपये लेकर व्यापारी को छोड़ दिया। यह मामला तब सामने आया जब कथित लेन-देन की जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई।
IPS अधिकारी के फोन से बदला घटनाक्रम
बताया जा रहा है कि व्यापारी के परिचित, गुजरात कैडर के एक IPS अधिकारी का फोन आने के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई और कथित रूप से लिए गए 20 लाख रुपये भी वापस कर दिए गए। हालांकि इस पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और न ही कोई लिखित शिकायत सामने आई है।
DIG अमित सांघी पहुंचे, जांच के बाद कार्रवाई
मामला सामने आते ही DIG ग्वालियर अमित सांघी देर रात गुना पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के बाद IG ग्वालियर अरविंद सक्सेना के निर्देश पर धरनावदा थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
थाना स्तर पर ही ‘सेटेलमेंट’ का खेल
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दिए बिना ही मामला थाना स्तर पर निपटाने की कोशिश की। इसी वजह से मामला और गंभीर हो गया
Comments
Leave a Reply