Saturday, 14 November 2026
Swaraj Express
person
मध्य प्रदेश

उपेन्द्र जैन होंगे MP के नए डीजी 20 नवंबर को देर रात तक होगा अधिकृत आदेश

मध्य प्रदेश में नए पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, सरकार और प्रशासन की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मध्य प्रदेश के नए DGP के चयन के लिए 20 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है।

राज्य सरकार ने UPSC को 12 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा है। बैठक में इन 12 नामों में से 3 अधिकारियों को अंतिम पैनल के लिए चुना जाएगा। इनमें वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इसके बाद राज्य सरकार इन तीन अधिकारियों में से किसी एक को नया DGP नियुक्त करेगी।

यानी मध्य प्रदेश के अगले पुलिस प्रमुख का चयन दिल्ली में होने वाली प्रक्रिया के बाद होगा। फिलहाल यह मामला दिल्ली में लंबित है और राज्य सरकार की ओर से भेजे गए पैनल पर फैसला होना बाकी है।

चर्चा है कि इस बार DGP के पद पर केंद्र और राज्य सरकार की पसंद एक ही है। 1991 बैच के दूसरे सबसे वरिष्ठ IPS अधिकारी और वर्तमान में EOW के महानिदेशक उपेंद्र जैन को दोनों की पसंद बताया जा रहा है।

माना जा रहा है कि उपेंद्र जैन को DGP बनाने से सरकार विपक्ष को यह संदेश दे सकती है कि वह ज्ञानेश कुमार को हटाने के बजाय उन्हें और मजबूत करने के पक्ष में है। इसके अलावा उपेंद्र जैन को राज्य सरकार का करीबी अधिकारी भी माना जाता है। इसकी एक वजह यह है कि वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन में IG के पद पर भी रह चुके हैं।

वहीं, यह भी चर्चा है कि DGP पद के लिए पैनल काफी पहले ही दिल्ली भेजा जा चुका है। 20 नवंबर को बैठक के बाद यह पैनल उसी दिन भोपाल पहुंच सकता है। मंत्रालय में भी अंतिम पैनल का इंतजार किया जा रहा है।

संभावना है कि इन अधिकारियों के नाम वरिष्ठता के आधार पर रखे गए हों, लेकिन चर्चा है कि 20 नवंबर को बैठक के बाद नए DGP की नियुक्ति का आदेश भी जारी किया जा सकता है।

उपेंद्र जैन का परिचय

उपेंद्र कुमार जैन 1991 बैच के IPS अधिकारी हैं। उनका जन्म 10 अगस्त 1967 को हुआ था। वे मध्य प्रदेश पुलिस में तीन दशक से अधिक समय तक अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

उनके काम करने के तरीके को व्यवस्थित और तकनीकी समझ पर आधारित माना जाता है। पुलिस व्यवस्था और जांच की क्षमता को बेहतर बनाने में उनकी भूमिका रही है।

पेशेवर जीवन के अलावा उपेंद्र जैन को शांत स्वभाव और प्रकृति से लगाव के लिए भी जाना जाता है। उन्हें बागवानी और नई तकनीकों से खेती करने में रुचि है। एवोकाडो की खेती जैसे प्रयोगों में भी उनकी दिलचस्पी बताई जाती है

Share
0
0
0

Comments

Leave a Reply