Wednesday, 25 March 2026
Swaraj Express
person
मध्य प्रदेश guna

MP Board Exam: गुना में DJ पर सख्ती, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल का बड़ा फैसला

MP Board परीक्षा के दौरान गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने जिले में DJ पर प्रतिबंध लगाया। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

लोकेशन: गुना | रिपोर्ट: गौरव शर्मा | मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) की परीक्षाएं शुरू होते ही गुना जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। छात्रों की पढ़ाई और एकाग्रता को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (DJ) के उपयोग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।

Preview

शोर बन रहा था तैयारी में बाधा
फरवरी माह से शुरू हुई बोर्ड परीक्षाओं के चलते छात्र-छात्राएं दिन-रात तैयारी में जुटे हैं। लेकिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बजने वाले डीजे की तेज आवाजें उनकी पढ़ाई में बाधा बन रही थीं। अभिभावकों और विद्यार्थियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।

उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा अवधि के दौरान कोई भी डीजे संचालक नियमों का उल्लंघन नहीं करेगा। यदि कहीं भी तेज आवाज में डीजे बजता पाया गया, तो संबंधित संचालक के खिलाफ प्रशासनिक नियमों के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Preview

कलेक्टर का बयान
“छात्रों का भविष्य हमारी प्राथमिकता है। परीक्षा के समय उन्हें शांत और तनावमुक्त वातावरण मिलना चाहिए। शोर के कारण पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त नजर रखी जाएगी।”
— किशोर कुमार कन्याल, कलेक्टर, गुना

अभिभावकों और शिक्षकों ने सराहा फैसला
जिला प्रशासन के इस निर्णय का अभिभावकों और शिक्षक संगठनों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि शादी और अन्य आयोजनों में बजने वाले तेज डीजे से बच्चों का ध्यान भटक रहा था, लेकिन अब इस फैसले से छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा।

 
 
Share
0
0
0

Comments

Leave a Reply