Saturday, 14 November 2026
Swaraj Express
person
मध्य प्रदेश

बचत एवं वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान दें, लेकिन रातों रात दुगुने के लालच में न फंसे- असिस्टेंट कमिश्नर रंजना सिंह

बड़वानी, 27 अक्टूबर 2026
भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस लिमिटेड, जो बजाज फिनसर्व का हिस्सा है, ने बड़वानी में ‘अर्थसूत्र संवाद’ नामक वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह पैन-इंडिया कार्यक्रम भारत के ग्रामीण और कम बैंकिंग सुविधा वाले क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने का उद्देश्य रखता है।

‘अर्थसूत्र संवाद’ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वित्तीय साक्षरता और जागरूकता बढ़ाने की पहल के तहत संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वित्तीय अनुशासन, ऑनलाइन धोखाधड़ी और धन प्रबंधन की अच्छी आदतों के बारे में जागरूकता फैलाना है।


बजाज फाइनेंस का ‘अर्थसूत्र संवाद’ एक व्यापक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसका मूल उद्देश्य व्यक्तिगत वित्त को सरल बनाना है ताकि लोग आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ सूझबूझ भरे निर्णय ले सकें।

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वानी में अर्थ सूत्र संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर रंजना सिंह ने कहा कि अकाउंट को सावधानी से मैनेज करें, लालच और भय में न आयें | धोखाधड़ी करने वाले लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठाते हैं| सेविंग करें, वित्तीय प्रबंधन करें लेकिन रातोंरात दोगुने के लालच में न फंसे| अगर आपके पास कोई डराने या लालच देने के लिए कॉल करता है तो तुरंत सावधान हो जाएं | रंजना सिंह ने अपने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए. 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोतवाली नगर निरीक्षक बलजीत सिंह ने कहा कि अपनी सिबिल को कभी खराब न होने दें.  अगर आपकी सिबिल बेहतर होगी तो कम ब्याज पर लोन मिलने की संभावना है. धोखाधड़ी करने वाले डिजिटल अरेस्ट जैसी कोशिश करें तो तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत करें या 1930 पर कॉल करके सूचना दें. अपने खाते का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में नहीं होने दें. अपनी निजी जानकारी या आधार नंबर किसी से शेयर नहीं करें. अपने धन की रक्षा के लिए बैंकिंग सबसे सुरक्षित स्थान है. बैंक जाएं और खाते को सुरक्षित तरीके से संचालित करें. किसी एसएमएस पर भरोसा न करें.

स्कूल के प्राचार्य  अनिल मिश्रा ने कहा कि धोखेबाज आपको सस्ते सामान बेचने का कहकर फंसाते हैं. इसलिए सोशल या इन्टरनेट जैसे माध्यमों पर विश्वास ना करें, सीधे ब्रांच में सम्पर्क करें. फ्रॉड होने पर 1930 पर तत्काल कॉल करें. साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को डिजिटल अरेस्ट स्कैम, व्हाट्सएप पर फर्जी निवेश समूह पर भी जानकारी दी।

कार्यशालाओं, संवाद सत्रों और सामुदायिक चर्चाओं के माध्यम से ‘अर्थसूत्र संवाद’ कार्यक्रम बचत के महत्व, आपातकालीन वित्तीय सुरक्षा, जिम्मेदार उधारी, और आम धोखाधड़ी—ऑनलाइन या व्यक्तिगत—से बचाव जैसे विषयों को कवर करता है।

इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों को वित्तीय अनुशासन अपनाने और जीवन की आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक मानसिक मजबूती विकसित करने का मार्गदर्शन दिया जाएगा। व्यावहारिक ज्ञान को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से जोड़कर, ‘अर्थसूत्र संवाद’ दीर्घकालिक रूप से वित्तीय रूप से जागरूक व्यवहार को बढ़ावा देने और भविष्य के लिए तैयार नागरिकों को प्रेरित करने की आशा करता है।

Share
0
0
0

Comments

Leave a Reply