हैदराबाद/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैदराबाद में दिए गए हालिया भाषण ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों से ईंधन बचाने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने और वर्क-फ्रॉम-होम को बढ़ावा देने जैसी अपील की थी। इस पर प्रखर अभिनेता और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने वाले प्रकाश राज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री ने देश के संसाधनों के संरक्षण पर जोर देते हुए लोगों से आग्रह किया कि जहां संभव हो वहां पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें। साथ ही उन्होंने भारतीयों को विदेश में छुट्टियां मनाने, डेस्टिनेशन वेडिंग पर भारी खर्च करने और सोने के गहनों की खरीदारी कम करने की सलाह भी दी, ताकि देश की अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिल सके।
प्रकाश राज का पलटवार
प्रकाश राज ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी भड़ास निकालते हुए लिखा कि जब सिस्टम पूरी तरह विफल नजर आ रहा है, तब इस तरह के मशवरे देना "बेइज्जती भरा" है। उन्होंने केंद्र सरकार की पुरानी नीतियों जैसे नोटबंदी और कोविड काल के फैसलों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने पहले तो कई बड़े वादे किए, लेकिन अब हर बार आम जनता से ही 'कुर्बानी' मांगी जा रही है। उन्होंने टैक्स और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा।
Comments
Leave a Reply