पुलिस कप्तानों की तबादला सूची तैयार: लम्बी प्रतीक्षा के बाद आईएएस अधिकारियो की लिस्ट तो आ गई हालांकि लिस्ट अधी अधूरी आयी है जिसमे तीन चार सीनियर अधिकारियों को छोड़ दिया जाय तो सूची मे ज्यादातर जिले के कलेक्टर बदले गये है...ऐसे मे अगले महीने तक एक और लिस्ट आयेगी जिसमें कमिश्नर से लेकर पीएस और एसीएस स्तर के अधिकारी होगे..बहरहाल जिला कलेक्टरों की लिस्ट के बाद अब इन्तजार है जिले के कप्तान कहे जाने वाले आईपीएस अधिकारियों की..तो बता दें इनकी सूची भी लगभग तैयार हो गई है...देर इस बात की है कि मुख्यमंत्री जी के साथ डीजीपी कैलाश मकवाना और सीएस अनुराग जैन की एक और मंत्रणा होनी है उसके बाद लिस्ट में मोहर लग जायेगी..जो सूची तैयार हो रही है उनमें दो सम्भागो के आई जी भी प्रभावित हो रहे है तो दूसरी तरफ पुलिस कप्तानों की सूची लम्बी है...स्वराज एक्सप्रेस को मिले सूत्रों के मुताबिक लगभग 18 जिलों के कप्तान बदले जायेंगे जिनमें 8 से 9 जिलों की जिम्मेवारी तो अपने बैच का इन्तजार कर रहे आईपीएस होगें अर्थात वो पहली बार किसी जिले की कप्तानी सभालेंगे..तो दूसरी तरफ 4-से 5 जिलों को नये कप्तान तो मिलेंगे..लेकिन वो छोटे जिलों से स्थानान्तरित होकर बड़े जिलों के एसपी होगें..इसी सूची मे एक नाम और चर्चा में हे वो नाम है अभिजीत रंजन का ...जो पहले कटनी मे पदस्थ रहें जहां वे इस तरह विवादों मे आये कि मुख्यमंत्री महोदय को उन्हे रातों रात पुलिस मुख्यालय मे अटैच करना पड़ा...तो आपको यह भी बता दें इनका नाम पन्ना या छतरपुर जिले के लिये चल रहा है...यदि छतरपुर जाते है तो वर्तमान कप्तान अगम जैन का कार्यकाल दो साल से ज्यादा हो चुका है जिसके कारण उनके बदले जाने की पूरी सम्भावना है और यदि अभिजीत रंजन पन्ना की कप्तानी पाते हैं तो वहां की मौजूदा कप्तान निवेदिता नायडू को अभी मात्र 8 महीने ही हुए हैं..नतीजतन निवेदिता के नाम पर प्रश्नचिन्ह लगना स्वाभाविक है .हालांकि जिस तरह अभिजीत रंजन के खिलाफ शिकायतों का पुलिन्दा मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर प्रधानमंत्री सचिवालय तक घूम रहा है उससे तो यही लगता है कि अभिजीत रंजन को शायद ही अगली कप्तानी करने का मौका मिले ..खैर जिन जिलों के कप्तान बदले जा रहे है उनमें 5 वो जिले है जिनके एस.पी प्रमोट होकर डीईजी बन चुके है..इनमे रीवा..झाबुआ..धार...भिन्ड..और खन्डवा जिले शामिल है...अर्थात इन जिलो मे नये पुलिस कप्तान पदस्थ होगें..हांलाकि इनमे से भिन्ड जिले के असित यादव के नाम पर किन्तु परन्तु लगा हुआ है क्योकि वे मुख्यमंत्री के प्रिय पात्रों मे माने जाते है..फिर भी मुख्यसचिव और डीजीपी की सहमति और असहमति पर सारा मामला टिका हुआ है..उधर शाजापुर एसपी यशपाल राजपूत का स्थानान्तरण होना तय है क्योकि उन्हे शाजापुर मे तैनात हुए तीन साल हो गये हैं...ऐसे मे उन्हे किसी बड़े जिले की कमान सौपी जा सकती है...इसी तरह ग्वालियर एसपी धर्मवीर यादव भी बदले जा सकते है...इनके अलावा उज्जैन ..शिवपुरी..डिंडोरी..बुरहानपुर..निवाडी..आगरमालवा..दमोह और नीमच..के पुलिस कप्तानों की विदाई हो सकती है..जिनमे से 4 ऐसे है जिनकी कप्तानी बरकरार रहेगी..यानि उन्हे किसी दूसरे जिले की कमान दी जायेगी.. .उधर नर्मदापुरम के आईजी मिथिलेश शुक्ला जो सागर के भी अतिरिक्त चार्ज मे हैं...का रिटायरमेन्ट जल्द ही है.जिसके कारण चर्चा है कि नर्मदापुरम और सागर को नया पुलिस महानिरीक्षक मिल सकता है...खैर इन खबरो के बीच पहली चर्चा यह है कि आखिर लिस्ट आयेगी कब...तो स्वराज एक्सप्रेस के सूत्र बता रहे है कि लिस्ट या तो इसी हफ्ते के अन्त यानि शनिवार को आ जायेगी या फिर पांचो राज्यो के चुनाव परिणाम के बाद अर्थात मई के दूसरे हफ्ते मे पुलिस कप्तानों की सूची जारी होगी..
Comments
Leave a Reply
Comments (1)
परिणाम से पहले का आकलन सटीक जानकारी।