Monday, 01 June 2026
Swaraj Express
person
ऑटो

न डॉक्टर बन पाएंगे, न प्रोफेसर": सीएम योगी ने मंच से ली रवि किशन की चुटकी, ठहाकों से गूंज उठा गोरखपुर

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सख्त प्रशासन के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन मंगलवार को गोरखपुर में उनका एक अलग और मजाकिया अंदाज देखने को मिला। मौका था शिक्षामित्रों के सम्मान समारोह का, जहाँ सीएम योगी ने गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन की ऐसी खिंचाई की कि पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।

"डिग्री गले में टांगकर घूमें, नौकरी नहीं मिलेगी"

मुख्यमंत्री ने मंच से एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि रवि किशन उनके पास आए और शिकायत की कि उन्हें PhD की मानद उपाधि मिलने पर मुख्यमंत्री ने बधाई नहीं दी।

योगी आदित्यनाथ ने मुस्कुराते हुए कहा:

"रवि किशन कह रहे थे कि अब मैं 'प्रोफेसर' लिखूंगा। मैंने उनसे साफ कह दिया कि आप प्रोफेसर नहीं लिख सकते। यह मानद उपाधि है, इसे लेकर आप कहीं नौकरी मांगने जाएंगे तो कोई नौकरी नहीं देगा। आप बस इस डिग्री को गले में लटकाकर घूम सकते हैं।"

इतना ही नहीं, सीएम ने आगे तंज कसते हुए कहा कि रवि किशन अब खुद को 'डॉक्टर' लिखने की बात कर रहे हैं। उन्होंने चुटकी ली, "सोचिए, अगर ऐसा डॉक्टर (रवि किशन) किसी का इलाज करने चला जाए, तो उस मरीज का क्या हाल होगा?" मुख्यमंत्री की इन बातों पर रवि किशन ने भी अपनी चिर-परिचित मुस्कान के साथ खड़े होकर हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

शिक्षामित्रों को मिला सम्मान: 18 हजार हुआ मानदेय

हंसी-मजाक के बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शिक्षा जगत के लिए एक बड़ा कदम भी उठाया। यूपी के 1.43 लाख शिक्षामित्रों के लिए मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया है। सीएम ने इस बढ़े हुए वेतन के चेक भी वितरित किए।

  • बढ़ोतरी: प्रति माह 8,000 रुपये की सीधी वृद्धि।

  • लागू: बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल माह से ही प्रभावी हो गया है।

गोरखपुर को 612 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने इस दौरान गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की 71 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कुल 612.31 करोड़ रुपये की इन योजनाओं से शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

Share
0
0
0

Comments

Leave a Reply